Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

दिनहाटा में पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर फेंके गए अंडे और जूते

इस घटना के बाद पूरे दिनहाटा इलाके में राजनीतिक तनाव चरम पर है और हालात पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है

18 Jun 2026

दिनहाटा में पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर फेंके गए अंडे और जूते

कूचबिहार। जिले के दिनहाटा में गुरुवार को एक अभूतपूर्व और तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली, जब तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री उदयन गुहा को थाने से बाहर लाते समय उग्र भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। भीड़ ने उन पर सड़े अंडे और जूते फेंक दिए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, उदयन गुहा को बुधवार को कोलकाता के फूलबागान स्थित उनके आवास से कूचबिहार पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में गिरफ्तार किया था। गुरुवार को उन्हें सड़क मार्ग से दिनहाटा थाने लाया गया। उनकी गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सुबह से ही थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले ही एहतियातन थाने का गेट बंद कर दिया और लॉकअप के सामने प्रिजन वैन खड़ी कर दी।
पूर्व मंत्री को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस ने उन्हें हेलमेट पहनाया और कड़ी सुरक्षा के बीच वाहन तक ले जाया गया। लेकिन जैसे ही प्रिजन वैन थाने के बाहर निकली, भीड़ ने चारों ओर से अंडे और जूते फेंकना शुरू कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद इलाके में भारी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया। केंद्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच पहले उदयन गुहा को दिनहाटा महकमा अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद पूरे दिनहाटा इलाके में राजनीतिक तनाव चरम पर है और हालात पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिनहाटा में पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर फेंके गए अंडे और जूते
इस घटना के बाद पूरे दिनहाटा इलाके में राजनीतिक तनाव चरम पर है और हालात पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News